Friday, 5 May 2017

गिरफ्तार करने गई पुलिस पर लगा गंभीर आरोप।

नालंदा(एनएच न्यूज़ लाइव के लिए एके सविता।)
Edited by:Prince Dilkhush.

कतरीसराय(नालंदा) पुलिस की दबंगई एक बार फिर देखने को मिली बात मामूली सी थी | साइवर ठगी के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस  पर | महिलाओं के साथ मारपीट करने का संगीन आरोप लगाया गया है |
बताते चले कि कतरीसराय संगतपर टोला निवासी दिनेश राम के पुत्र अकलेश कुमार साइवर ठगी के केस में आरोपी है | उक्त युवक का तिलकोत्सव  कार्यक्रम गुरूवार को चल रहा था | किसी से राजगीर डी एस पी संजय कुमार को गुप्त सुचना मिली की आरोपी अपने घर में है | पुलिस ने गिरफ्तार के लिए तत्काल दिनेश राम के घर में छापे मारी किया | जहाँ पुलिस को समारोह में शामिल होने आई महिला का उग्ररूप देखने को मिला इस मौके के फायदा उठा कर | आरोपी तो भाग गया | महिलाओं का कोप भाजन बना स्थानीय पुलिस | प्राप्त समाचार के अनुसार| लड़के को गिरफ्तार करने गई |पुलिस घर मे घुसने का प्रयास किया | तो वहाँ मौजूद महिलाओं ने विरोध किया | परीजनो का आरोप है कि |पुलिसकर्मियों ने पुलिसिया रोव दिखाई |  तथा महिलाओं के साथ मारपीट कर वेहोश कर दिया | फिर समारोह में आए लोगों के साथ सैकड़ों कि संख्या में आई महिलाओं ने बेहोश महिला को थाने लाया |  थाने पर आकर रात्रि में घंटो शोर सरावा किया था | थाने घेराव की सुचना पर गिरीयक इंस्पेक्टर सुनिल कुमार व पावापुरी थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ कतरीसराय थाने पहुँच कर उग्र लोगों को समझा बुझा कर उक्त महिला को इलाज के लिए भेज दिया | इस संबंध में पूछने पर प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि आरोपी कि मौजुदगी की सुचना पाकर स्थानीय पुलिस ने छापा मारी किया है | खुन्नस निकालने के लिए आरोपी के परिजन ने झूठा व वेबुनियादी आरोप पुलिस पर लगा रहा है |

No comments:

Post a Comment