Sunday, 14 May 2017

मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी मंजू सिन्हा के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

नालंदा(एनएच न्यूज़ लाइव के लिए एके सविता की रिपोर्ट।)
Edited by Prince Dilkhush
नालंदा : रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पत्नी मंजू सिन्हा की 10 वीं पुण्यतिथि थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने सहयोगी मंत्री, विधायक व संबंधियों के साथ हरनौत प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा कविराज रामलखन सिंह स्मृति पार्क पहुंचकर अपने पिता स्वतंत्रता सेनानी कविराज रामलखन सिंह, माता परमेश्वरी देवी एवं धर्मपत्‍‌नी मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। नीतीश कुमार की पत्नी मंजू सिन्हा की मृत्यु 14 मई 2007 को हुई थी ,  उनकी शादी 1973 में आदर्श शादी बिना तिलक दहेज के साथ हुई थी।  मुख्यमंत्री के साथ उनके भैया सतीश कुमार,पुत्र निशांत कुमार और बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद थे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह, कौशलेंद्र कुमार, विधायक श्रवण कुमार, जदयू के राज्य परिषद सदस्य सियाशरण ठाकुर, शिक्षक संघ के राज्य परिषद सदस्य राकेश बिहारी शर्मा, संजय गांधी, मुन्ना सिद्दीकी, विपिन चंद्र चंद्रवंशी सहित अनेक लोग शामिल थे।
मुख्यमंत्री कल्याणबिगहा स्थित अपने पैतृक आवास पर भी गए और वहां गांव वालों एवं रिश्तेदारों से मुलाकात की। उन्होंने कल्याण बिगहा स्थित महारानी मंदिर में पूजा अर्चना की और राज्यवासियों के लिए सुख, समृद्धि एवं शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

No comments:

Post a Comment