नालंदा(एनएच लाइव बिहार के लिए एके सविता की रिपोर्ट।)
Edited by Prince Dilkhush
नूरसराय, नालंदा। नूरसराय प्रखंड के ग्राम सरदार बिगहा निवासी लाल सिंह त्यागी माता-पुष्पा रानी के छह वर्षीय पुत्र आर्यन राज ने अपने छठे जन्म दिन पर छह पौधे लगाकर जन्मदिन का केक अपने सगे-सम्बंधियों के बीच अपने खेत में काटा और पौधों से मित्रता का संदेश दिया। बच्चों ने अपने हाथों से पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय दिया। उम्र से छोटे इन बच्चों ने “सुरक्षित पेड़, सुरक्षित पर्यावरण” का नारा भी दिया। पौधों से मिलने वाले लाभ और उससे होने वाले फायदे पर नन्हें स्कूली छात्र आर्यन राज ने कहा कि पेड़ हमारे सच्चे मित्र होते हैं, उनसे हमे प्राण वायु जिसे आक्सीजन कहते हैं वह मिलती है, पेड़ मानव जीवन के लिये महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनसे पूरी प्रकृति अनुशासित रहती है। इसलिये हमे पेड़ों से दोस्ती करनी चाहिये और उन्हे बचाना चाहिये। उसने अपने दोस्तों के साथ खेत में पौधे लगाया है लोगों को यह कार्य अपने धर्म का हिस्सा समझकर करना चाहिये।
इस अवसर पर मिशन हरियाली के अध्यक्ष राजीव रंजन भारती और प्रकृति प्रेमी पुतुल सिंह ने कहा कि हमारी एक छोटी सी पहल एक बड़ा रूप ले सकती है आज पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग से जूझ रहा है। ग्लेशियर पिघल रहे हैं प्रकृति का अनुशासन समाप्त हो चुका है। धड़ल्ले से वनसंपदा कट रही है जिसकी वजह से पर्यावरण असंतुलित हो गया है, जिसका परिणाम बेमौसम बरसात होने लगा है। इसलिये यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि इसे हम एक यज्ञ के रूप मे करें। अपने बच्चों के साथ प्रत्येक जन्मदिन पर उन्हे एक पेड़ लगाने की प्रेरणा अवश्य दें, ताकि बच्चे पेड़ों की महत्ता को समझ सकें उससे मिलने वाले लाभ को वह समझें। उन्होने बताया कि इस दौरान छह पौधों का रोपण किया है।
इस जन्म दिन के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मिशन हरियाली के प्रकृतिविद विनय प्रकाश ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी है, बच्चे अपना जन्मदिन के अवसर पर प्रत्येक वर्ष वृक्ष जरूर लगाये। पर्यावरण मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी है। बिना पेड़ पर्यावरण सुरक्षित नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के लिए नाइट्रोजन 78 प्रतिशत, आक्सीजन 21 प्रतिशत, कार्बन 0.031 प्रतिशत एवं आर्गन 0.93 प्रतिशत संतुलित होना चाहिए और यह तभी संभव है जब पृथ्वी पर पेड़ प्रचुर मात्रा में रहे। पृथ्वी की सुरक्षा वृक्ष से ही संभव है।
उन्होंने कहा कि अभी कुछ ही दिन पहले नूरसराय थाना परिसर में वरीय उपसमाहर्ता सुरेन्द्र कुमार, जिला भूअर्जन पदाधिकारी सुबोध कुमार सिंह तथा सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी लालबाबू सिंह और शिक्षक संघ के राज्य परिषद सदस्य राकेश बिहारी शर्मा के कर कमलों द्वारा वृक्ष लगाकर मिशन हरियाली के कारवां को पुरजोर गति देने का काम किया गया था।
मिशन हरियाली द्वारा चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान से लोग जुड़ने लगे हैं। प्रकृतिप्रेमी पुतुल सिंह ने मौके पर कहा कि वृक्ष पुत्र के समान होता है। जिस तरह से हम अपने पुत्र की देखभाल करते हैं उसी तरह पौधा लगाने के बाद हमे उसकी देखभाल करती चाहिए। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मिशन हरियाली का पौधरोपण अभियान मील का पत्थर साबित होगा। इस अभियान प्रशासन तथा आम लोगों का काफी सहयोग है, इस अभियान में खुद व खुद अपने को जोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं खुद अपने मिशन हरियाली के सदस्यों के साथ कई हजार पौधे लगाया हूँ ।
जिला भूअर्जन पदाधिकारी सुबोध कुमार सिंह ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चलाए जा रहे मिशन हरियाली के इस अभियान को देश व समाज के हित में बताया। उन्होंने कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण हैं। वृक्षों से धरती का श्रृंगार तो होता ही है। शुद्ध हवा व बरसात भी मिलती है। श्री सिंह ने कहा कि पौधरोपण को लेकर सरकार गंभीर है ही आम लोगों को भी जागरूक करना होगा। अवाम की सहभागिता के बगैर पर्यावरण संरक्षण संभव नहीं है। मिशन हरियाली ने इस दिशा में गंभीर पहल की है पौधरोपण हमारा पुनीत कर्तव्य है। अभियान से संकल्प लेकर हमें अपने आस-पास के लोगों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
इस मौके पर पर्यावरणप्रेमी पुतूल सिंह, हिमांशु,पंकजकुमार,विनय प्रकाश,मनोज राय, बंटी कुमार,पुतूल सिंह,सचिव धर्मेन्द्र कुमार, चन्दन कुमार भी उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment