नालंदा,एके सविता।
(एनएच लाइव नालंदा।)
नालंदा/ कतरीसराय में आग लगी कि घटना से बचाव के लिए जिलाधिकारी डॉ एस एम् त्याग राजन के विशेष निर्देश पर वुधवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायत प्रतिनिधियो ,अधिकारियों व बुद्धिजीवियों कि वैठक सह कार्यशाला आयोजित की गई | कार्यशाला में उपस्थित लोगो को सीओ अश्विनी कुमार ने अगलगी से वचाव के लिए कई जरूरी टिप्स दिये।
लोगों को जागरूक करते हुए | कहा की क्षेत्र में कही भी अगलगी की घटना घटीत हो जाए तो तत्काल स्थानीय अधिकारी को सुचित करें | ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा सके | अगलगी से बचाव कैसे हो इसके बारे में कई जानकारियां दी।उन्होंने बताया कि घर में सुबह 9 बजे के पहले तथा शाम 6 बजे के बाद खाना बनायें तथा किसी भी हाल में आग को जलता हुआ नहीं छोङें। गेहुँ की दौनी रात में करने तथा बच्चों को ज्वलनशील पर गर्मी के मौसम की शुरूआत होते ही अचानक आगलगी की घटनाएँ में काफी तेजी आयी है अगलगी की वढ़ती घटनाएँ को देखते हुए लोगो को अगलगी से वचाव के लिए जागरूक किया |
उन्होंने कहा की अगर सतर्कता वनाए रखी जाय तो वहुत हद तक अगलगी की घटना पर रोक लग सकता है।आग से वचाव के लिए हमेशा सतर्कता वरतने की जरूरत है।सावधानी रखकर दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है स्टोव, लकड़ी या गोइठा से खाना बनाने वक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। सूती कपड़े पहनकर खाना पकाना चाहिए और खाना बनाने के तुरंत बाद आग को पानी से बुझा देना चाहिए। वही लोगों को अपने गाँव टोला में भी लोगों को जागरूक करने का सलाह दिया।
इस मौके पर जिप सदस्य रणबीर सिंह, प्रखंड प्रमुख धनंजय प्रसाद, उप प्रमुख टुसी देवी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेश राजवंशी, ए एस आई दिलीप कुमार , श्याम किशोर प्रसाद भरत भूषण उर्फ , पप्पू सिंह मिथिलेश प्रसाद, रजनीश कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे |

No comments:
Post a Comment