नालंदा,एके सविता।
(एनएच लाइव नालंदा।)
नालंदा/रविवार को मानवोत्कर्ष संस्था द्वारा बिहार क्लव के सभागार में “मानवोत्कर्ष सम्मान समारोह 2017” का आयोजन शिक्षाविद डॉ शिवकुमार प्रसाद सिन्हा के अध्यक्षता में किया गया तथा मंच संचालन संयुक्त रुप से शिक्षाशास्त्री, मानवोत्कर्ष संस्था के अध्यक्ष भारत मानस और प्रसिद्ध,अलंकृत मगही कवि उमेश प्रसाद उमेश ने किया।
इस समारोह के मुख्य अतिथि बहुमुखी प्रतिभा के धनी पुलिस अधीक्षक नालंदा कुमार आशीष थे और विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती डॉ संगीता सिन्हा जिला शिक्षा पदाधिकारी नालंदा एवं डॉक्टर दयानंद प्रसाद प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक एवं अध्यक्ष नालंदा जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन भी उपस्थित थे।
मानवोत्कर्ष संस्था द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अपने विशिष्ट कार्य करने के लिए लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नालंदा के आरक्षी अधीक्षक कुमार आशीष को शांति सद्भाव सौहार्द वातावरण के निर्माण में अनुपम योगदान हेतु अंगवस्त्र, मोमेंटो, पुष्प-गुछ व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुमार आशीष ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज का उत्कर्ष तभी संभव है, जब हम अपने आप में बदलाव लाएंगे बच्चे समाज के भविष्य हैं इसे सही दिशा निर्देश की आवश्यकता होती है। उन्होंने संस्था के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर किया।
साहित्य में उत्कृष्ट योगदान हेतु कवि उमेश प्रसाद “उमेश”, शिक्षाविद डा0 शशिभूषण कुमार, गणितशास्त्री धनन्जय कुमार, शिक्षाविद समाजसेवी राकेश बिहारी शर्मा, समाजसेवी चन्द्र उदय कुमार, गजलकार अफताब हसन शम्स, कवि अंजनी कुमार सुमन, कवि संजीव कुमार “मुकेश”, कवयित्री डॉ रेखा सिन्हा, साहित्यकार महेंद्र कुमार विकल, कवि कुमार राकेश ऋतुराज, नवनीत कृष्ण, डॉ. आशुतोष कुमार इत्यादि लोगों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर उत्कृष्ट साहित्य सेवा के लिए सम्मानित किया गया, स्थानीय बिहार क्लब, बिहारशरीफ में आयोजित “मानवोत्कर्ष सम्मान समारोह 2017” के आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

No comments:
Post a Comment