Thursday, 21 December 2017

नालंदा👉भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने पँहुची जांच टीम।

नालंदा से एके सविता की रिपोर्ट।

👉सुशासन बाबू नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में सरकार और प्रशासन दोनों बौने नजर आ रहा है।
यह मामला निगरानी विभाग बिहार पटना बनाम हिलसा अनुमंडल क्षेत्र प्रखंड स्तरीय सीओ,बीडीओ समेत समस्त भ्रष्ट कर्मचारीयों की खिलाफ।

👉 पीड़िता रिंकू देवी की प्रार्थमिक शिकायत पर निगरानी विभाग ने अस्थल और व्यक्ति की पहचान की उसके बाद एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया और कमेटी के सदस्यों के साथ संबंधित पदाधिकारी के निर्देशन में अंचल कार्यालय हिलसा से सुबोध कुमार अंचलाधिकारी को रंगे हाथों ₹20000 अवैध रूप से रिंकू देवी से लेते गिरफ्तार किया।

👉प्रभावित सुबोध कुमार सीओ हिलसा नालंदा की निगरानी विभाग पटना द्वारा रंगेहाथ की गई गिरफ्तारी से बौखला कर भ्रष्ट अधिकारी एवं कर्मी चट्टानी एकता का परिचय देते हुए सरकारी काम में बाधा डालने अपने कार्यालय से बिना सूचना के अनुपस्थित हो जाने जिलाधिकारी नालंदा  के कार्यालय में आम नागरिक की तरह व्यवधान उत्पन्न करने इसके पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी सृष्टि राज के कार्यालय में गिरफ्तारी का विरोध का पत्र देने का दुस्साहस करने और उल्टे आंदोलन करने की धमकी देने ।

इस तरह की घटना से निगरानी विभाग पटना नालंदा जिला में कार्रवाई करने का साहस नहीं करेगा या भय के साए में सहमे हुये कार्रवाई करेगा।
इस संबंध में सरकार को और प्रशासन को कड़ी कार्रवाई तुरंत करनी चाहिए अन्यथा भ्रष्टाचारियों का मनोबल इस जिला में इस कदर बढ़ गया है कि कोई आवेदन शिकायत करने वाला इस जिला में नहीं मिलेगा स्थिति अराजक हो जाएगी विधि व्यवस्था भंग हो जाएगी मारकाट शुरु हो जाएगा और सरकार और प्रशासन पर से विश्वास उठ जाएगा इस मामले में जो भी दोषी हो भौतिक जांच कराकर दंडित करने का काम ससमय किया जाए

Tuesday, 5 December 2017

नालंदा👉पुण्यतिथि पर याद की गयी मालती देवी।

नालंदा से  एके सविता की रिपोर्ट।

नालंदा।बिहारशरीफ के भरवोपर  नौवाटोली  निवासी दुखी ठाकुर की धर्मपत्नी  मालती देवी की पुण्यतिथि सोमबार को सब परिवार के द्वारा नम आँखों से याद की !ज्ञात  हो की 4,दिसंबर  2016 को मालती देवी की मृत्यु  हो गयी थी !बताते चले की दुखी ठाकुर की जमीन पर दबंग लोगो के द्वारा हड़पने के नियत से उक्त जमीं पर धारा 144,टायटिल सूट टी एस 6/96 ,टायटिल अपील टी ए 18/13,,का मुकदमा कर दिया गया ,उक्त सारे मुकदमा का फैसला दुखी ठाकुर के पक्ष में हुआ !जब दुखी ठाकुर अपने जमीं पर मकान बनाने लगे तो 16 नवंबर 2016 को भूषण ठाकुर पे .परमेश्वर  ठाकुर ,सुजीत ठाकुर पे .किशोरी ठाकुर,रोहित ठाकुर पे .प्रभुचंद ठाकुर ,रवि ठाकुर पे .नरेश ठाकुर ,सुमा देवी,पति कृष्णा ठाकुर ,प्रमिला  देवी पति प्रभुचंद ठाकुर एवं असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर  मारपीट की गयी मारपीट में मालती देवी की मौत हो गयी ,हत्या का मुकदमा लेहरी थाना के कांड संख्या  -355/2016  में दर्ज है ।
न्यायालय  द्वारा सभी अभियुक्त के जमानत याचिका  ख़ारिज  कर दी गयी है लेकिन आज तक कोई करवाई नहीं होने से अभियुक्तों का मनोबल  काफी बढ़ा हुआ है हर दिन गली  गलौज  ,मारपीट पर उतारू रहता  है।
मात्र 10 कदम पर दूर लेहरी थाना है लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी  ना होना  अपने आप पर सावलिया  निशान  पैदा होता है सुसाशन  की ढिंढोरा  पीटने  वाली सरकार को स्थानीय  प्रसाशन ठेंगा  दिखा  रही है सोचने वाली बात है की बिहार के मुख्यमंत्री  नितीश  कुमार के गृह जिले का ये हाल है तो पुरे बिहार की कानून  व्यवस्था  का हाल तो भगवान भरोषे है देखना है की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी कब होती है और दुखी ठाकुर को इंसाफ  कब मिलता  है।

Wednesday, 22 November 2017

नालंदा👉शौच से मुक्ति का अभियान हुआ गतिमान।

नालंदा से एके सविता की रिपोर्ट।
Posted by:-उप-सम्पादक प्रिंस दिलखुश।

नालंदा।जिले में खुले में शौच से मुक्ति का अभियान गति पकड़ने लगा है।  सुबह 4:30 बजे जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक अभिषेक कुमार   स्थानीय नचवार गॉव के बांध पर पहुंचे, जहां उन्होंने खुले में शौच से निवृत होकर लौट रहे ग्रामीणों से मिलकर पूछा कि क्यों नहीं बनवाते शौचालय ? उन्होंने ग्रामीणों से रु-ब-रु होते हुए कहा कि खुले में शौच करने से कई प्रकार की बीमारियां होती हैं, एवं हमारे स्वास्थ्य पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे घर के बच्चों के स्वास्थ्य पर भी कुप्रभाव पड़ता है।

  जीवीका एरिया कॉडिनेटे रजनीकांत सिंह और मोबाइल वाणी से संतोष जी आपलोग  ईमानदार हैं हम पंचायत वासियों को इस बात की बेहद खुशी हो रही है।जीविका प्रखण्ड पदाधिकारी अभिषेक कुमार कार्यशैली को करोड़ों सलाम पेश करते हैं।सनद रहे कि उन्होंने नचवार के वार्ड नंबर 2 के ग्रामीणों से मुखातिब होते हुए कहा कि घर में शौचालय नहीं रहने से खासकर महिलाओं पर इसका सबसे ज्यादा कुप्रभाव पड़ता है। महिलाओं का सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। हमारे घर की महिलाएं शौच के लिए बाहर जाएं, यह हमारे लिए शर्म की बात होनी चाहिए। यह बिल्कुल पारिवारिक प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ प्रश्न है।
उन्होंने कहा कि अब तो सरकार घर-घर में शौचालय बनाने के लिए ₹12000 की प्रोत्साहन राशि दे रही है। सिर्फ जरूरत है कि हमारे अंदर इच्छाशक्ति हो और एक संकल्प हो कि मेरे घर में एक शौचालय तो जरूर होगा। हमारे बच्चे, महिलाएं और मैं खुद शौच के लिए बाहर नहीं जाऊंगा और अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी खुले में शौच नहीं करने के लिए प्रेरित करूंगा। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा19 नवंबर  यानि आज को विश्व शौचालय दिवस है और हम सभी को इस दिन संकल्प के साथ कंधे पर कुदाल लेकर अपने-अपने घरों में एक-एक गड्ढा खोदना है जिसके घर में शौचालय नहीं है , निर्माण की दिशा में पहला कदम बढ़ाना है। जब हम एक बार इस संकल्प के साथ इस अभियान में कदम बढ़ाएंगे तो निश्चित रुप से हर व्यक्ति के घर में एक शौचालय जरूर होगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि शौचालय निर्माण के लिए यदि कोई व्यक्ति अथवा कर्मी राशि की मांग करता है, तो तत्काल उसकी लिखित शिकायत जिला प्रशासन को दें, तुरंत कार्रवाई होगी।

हो सकता जेल भेजा जाएगा।

BPM अभिषेक कुमार ने इस दौरान वार्ड नंबर 3 में बने कुछ शौचालयों का भी अवलोकन किया। स्थानीय ग्रामीण श्री विश्वनाथ राम,उपेंद्र पासवान, बैजू, शांति देवी एवं नीलम देवी  सहित कई लोगों ने BPM  को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। BPM ने बताया कि खुले में शौच से मुक्ति के इस अभियान में जीविका निगरानी समिति एवं स्वचताग्रही के स्वयं सेवक भी लगाए गए हैं, जो विभिन्न इलाकों में जीविका के AC BHSNI,CC ,Cm सभी स्टाफ को  सुबह-सुबह पहुंचेंगे एवं खुले में शौच न करने तथा अपने घरों में शौचालय का निर्माण कराने हेतु लोगों को प्रेरित करेंगे। यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। इस पर बी डी ओ , डी एम सब की नजर है।

Tuesday, 7 November 2017

नालंदा/बिहारशरीफ👉 साईं जागरण में उमड़ा भक्तों का सैलाब।

नालंदा से एके सविता की रिपोर्ट।
Posted by:-उप सम्पादक प्रिंस दिलखुश।

बिहारशरीफ।सोमवार को संध्या 6:00 बजे से देर रात तक श्री साईं मंदिर जलालपुर-सोहसराय के तृतीय वार्षिकोत्सव समारोह के अवसर पर पूरा बिहारशरीफ शहर श्री साईं रस में सराबोर हो गया। वही कोलकाता से आए जागरण व झाँकी के मशहूर कलाकार अपने 20 सदस्य टीम ने श्री साईं संगठन समिति जलालपुर-सोहसराय की ओर से भव्य जागरण का आयोजन किया।

समिति के अध्यक्ष विशुनदेव कुमार, सहयोगी साईं भक्त राकेश बिहारी शर्मा, समिति के सचिव कृष्णा प्रसाद, गोपाल सिन्हा, एसके बबलू और मंदिर पुजारी कवि पाण्डेय ने श्री साईं बाबा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर मंच का उद्घाटन फीता काटकर कार्यक्रम का शुरूआत किया।

कोलकत्ता से आये स्टार गायकों से सुसज्जित टीम द्वारा प्रस्तुत साईं जागरण कलाकारों ने गणेश वंदना प्रसूति करके शुभारंभ करने के साथ कई श्री साईं बाबा के गीत की प्रस्तुति की।

मुख्य प्रस्तुति में भजन गायक बादल ने शिर्डी वाले साईं बाबा आया है तेरे दर पर सवाली, साईनाथ तेरे हजारों हाथ, मेरे सर पर सदा तेरा हाथ रहे, साईं बाबा तू हमेशा मेरे साथ रहे, साईं चरण की धूल को माथे जो लगाओगे, चारों धाम का पुण्य शिरडी में कमाओगे आदि गीतों से समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया, साईं जागरण के मशहूर कलाकारों द्वारा भगवान की भव्य आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जिसे लोगों ने खूब सराहा और अपने बीच भगवान के स्वरूप को पाकर भक्तों ने गगनभेदी ओम सांईंराम के नारे लगाए। कलाकारों में बंगाल के पुष्पा बनर्जी, शिवानी, श्रवण कुमार, पिंटू कुमार ने विविध भगवान के स्वरूपों का मनोहारी मंचन के साथ भजनों की प्रस्तुति दी। जिस पर साईं भक्त युवक, युवती और बच्चे-बच्चियां तथा उत्साही दर्शक कलाकारों की प्रस्तुति पर झूमते व थिरकते दिखे।


कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष विशुनदेव कुमार, साईं भक्त राकेश बिहारी शर्मा, सचिव कृष्णा प्रसाद, समाजसेविका बबिता रानी, साईं भक्त सविता बिहारी, साईं भक्त शिवशंकर शर्मा, वर्षा रानी, अमर नाथ ठाकुर, धीरज कुमार, ककड़िया के व्यास अनुज कुमार, गोपाल सिन्हा, पंकज मालाकार, दीपक कुमार, गुड्डू कुमार, अंजू देवी, राहुल कुमार, कुमार सानु, चंदन कुमार, अशोक पंडित, सुजीत चौधरी, सन्नी पांडिया, विवेकानन्द, अजय कुमार आदि व्यवस्था में जुटे रहे और काफी संख्या में शहर के गणमान्य लोग भी  मौजूद रहे।

नालंदा/बिहारशरीफ👉कैदी वाहन चालक पर हो कठोर करवाई : अधिवक्ता संघ।

 नालंदा से एके सविता की रिपोर्ट।
Posted by:-उप सम्पादक प्रिंस दिलखुश।

बिहारशरीफ।बिहार शरीफ के व्यवहार  न्यायलय में बीते सोमबार को तक़रीबन  11.30 बजे कैदी वाहन चालक ने बिना  देखे ही वाहन को तेजी  से मोड़ा  वहा पर खड़े  अधिवक्ता शैलेन्द्र  कुमार सविता को वाहन के पिछले  हिस्से  से ठोकर  लगते ही उनके सर  व कंधा  पर गंभीर  चोटे आ गयी ,जिससे  उनके कंधे  की हड्डी  टूट  गयी।

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार  श्री सविता अपने दो पहिये  वाहन से खड़े बात कर रहे थे की अचानक कैदी वाहन चालक ने लापरवाही  तरीके  से ज्यो ही वाहन को मोड़ा की वहा खड़े अधिवक्ता सविता जी को ठोकर मार दी जिससे  वो बुरी तरह से घायल  हो गए !वही इस लापरवाही को गभीरता  पूर्वक  लेते हुए वरीय पदाधिकारी से वाहन चालक के विरुद्ध  कठोर करवाई की मांग  अधिवक्ता संघ ने की है उन  लोगो ने यह भी आरोप लगाया की इस तरह की घटना कोर्ट परिसर में आम  हो गयी है।

आये दिन दर्जनों लोग कैदी वाहन के चपेट में घायल हो गए है।सोचने वाली बात है की जब कोर्ट परिसर में वाहन चालक की इस तरह से मनमानी  है तो सड़क  पर किस  तरह से वाहन  चलाते होंगे।इस घटना से कोर्ट के सारे अधिवक्ता में रोष  व्याप्त है,
अधिवक्ता कैंसर इमाम ,वसिष्ट  नारायण सिंह ,नन्द  किशोर  प्रसाद,रविचंद्रा  सहित सभी अधिवक्ताओ  ने लापरवाह  कैदी वाहन चालक को निलंबित  करने की मांग की है जिससे इस तरह की घटना की पुर्नावृति  ना हो !

Monday, 6 November 2017

नालंदा/बिहारशरीफ👉माननीय न्यायलय ने हत्या के आरोपियों की रद्द की जमानत याचिका।

नालंदा से ब्यूरो एके सविता की रिपोर्ट।
Posted by:-उप सम्पादक प्रिंस दिलखुश।

बिहारशरीफ।माननीय न्यायलय ने हत्या के आरोपियों की जमानत याचिका रद्द कर दी है।
बताते  चले की बिहार शरीफ के भराव पर नौआ  टोली में बीते 2016 में ज़मीन विवाद  में 16 नवम्बर 2016 को दुखी ठाकुर के ज़मीन व मकान पर दबंग  लोगो द्वारा कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी जब इसका  विरोध  किया गया ,तब असामाजिक तत्वों  के साथ साठ-गाठ रखने वाला भूषण ठाकुर,सुजीत ठाकुर ,रोहित ठाकुर,रवि ठाकुर वगैरह के द्वारा मारपीट की गयी मारपीट में दुखी ठाकुर की पत्नी मालती देवी की मौत हो गयी! हत्या का मुकदमा लेहरी  थाना के कांड संख्या-355/2016  दर्ज



है।दबंगई इतनी है की उक्त आरोपियों के द्वारा उस जमीं व मकान पर परेशान करने के नियत से 144 का मुकदमा,टायटिल सूट का मुकदमा,टायटिल अपील का मुकदमा कर दिया गया था उक्त सभी मुकदमा का फैसला न्यायलय द्वारा दुखी ठाकुर के पक्ष  में हुआ।

न्यायलय द्वारा भुषण ठाकुर की जमानत  22.5.2017, सुजीत ठाकुर की जमानत 23.9.2017,रद्दकी गयी जब की जेल में बंद रोहित ठाकुर की जमानत किशोर  न्यायल य के  द्वारा 1.11.2017 को रद्द कर दिया गया !इतना होने के वावजूद  जमीा पर अभी भी वर्चसव कायम करने की पूरी कोशिश की जा रही हैं वही स्थानीय  प्रशासन  मूक दर्शक  बनकर तमाशा  देख रही है !,दुखी ठाकुर ने बताया की जिले के तमाम आलाधिकारियों से दर्जनों आवेदन  दी लेकिन सभी जगह निराशा ही हाथ  लगी !अब तो न्यायलय के न्याय पर ही भरोसा  है।

Saturday, 4 November 2017

नालंदा👉संजना गाँधी ने बढ़ाया प्रदेश के महिलाओ का सम्मान।

नालंदा से ब्युरो एके सविता की रिपोर्ट।
Posted by:- उप सम्पादक प्रिंस दिलखुश।


बिहारशरीफ।परिश्रम व लगनशीलता कभी व्यर्थ नहीं जाता। भले ही थोड़ा समय लगता हो, लेकिन अंतत: सच्ची मेहनत का फल मिल ही जाता है। बस दिल में लगन सच्चा हो।  नालंदा ने समय-समय पर देश को कई ऐसे रत्न दिए हैं। जिस पर आज भी नालंदा के लोगों को नाज होता है। अस्थावां  प्रखंड के कोनन गांव की बेटी, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधान पार्षद एवं राष्ट्रीय नाई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री आजाद गाँधी जी की पुत्री सुश्री संजना गाँधी ने अपने प्रथम प्रयास में ही बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा में न्यायाधीश के पद पर परचम लहरायी है। सुश्री संजना गाँधी बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है । सुश्री संजना गाँधी की इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय नाई महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री अनिल शर्मा, राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश महासचिव सह प्रदेश प्रवक्ता राकेश बिहारी शर्मा, राष्ट्रीय नाई महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री कृष्णा कुमार ठाकुर, राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बृजनन्दन निर्मल, नालंदाजिले के पत्रकार अमित कुमार सविता,पटना नगर निगम पार्षद सह युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक कुमार ठाकुर तथा उनके शुभ-चिन्तक मित्र-मंडली आदि ने बधाई दी है।
राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश महासचिव सह प्रदेश प्रवक्ता राकेश बिहारी शर्मा ने कहा कि सुश्री संजना गाँधी ने देश-प्रदेश तथा नालंदा जिला के  महिलाओं के मनोबल को बढ़ाते हुए यह साबित कर दिया है कि किसी भी समाज के सामाजिक,आर्थिक और राजनीतिक विकाश में शिक्षा का बहुत बड़ा महत्व होता हैं।