नालंदा से ब्युरो एके सविता की रिपोर्ट।
Posted by:- उप सम्पादक प्रिंस दिलखुश।
बिहारशरीफ।परिश्रम व लगनशीलता कभी व्यर्थ नहीं जाता। भले ही थोड़ा समय लगता हो, लेकिन अंतत: सच्ची मेहनत का फल मिल ही जाता है। बस दिल में लगन सच्चा हो। नालंदा ने समय-समय पर देश को कई ऐसे रत्न दिए हैं। जिस पर आज भी नालंदा के लोगों को नाज होता है। अस्थावां प्रखंड के कोनन गांव की बेटी, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधान पार्षद एवं राष्ट्रीय नाई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री आजाद गाँधी जी की पुत्री सुश्री संजना गाँधी ने अपने प्रथम प्रयास में ही बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा में न्यायाधीश के पद पर परचम लहरायी है। सुश्री संजना गाँधी बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है । सुश्री संजना गाँधी की इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय नाई महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री अनिल शर्मा, राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश महासचिव सह प्रदेश प्रवक्ता राकेश बिहारी शर्मा, राष्ट्रीय नाई महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री कृष्णा कुमार ठाकुर, राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बृजनन्दन निर्मल, नालंदाजिले के पत्रकार अमित कुमार सविता,पटना नगर निगम पार्षद सह युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक कुमार ठाकुर तथा उनके शुभ-चिन्तक मित्र-मंडली आदि ने बधाई दी है।
राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश महासचिव सह प्रदेश प्रवक्ता राकेश बिहारी शर्मा ने कहा कि सुश्री संजना गाँधी ने देश-प्रदेश तथा नालंदा जिला के महिलाओं के मनोबल को बढ़ाते हुए यह साबित कर दिया है कि किसी भी समाज के सामाजिक,आर्थिक और राजनीतिक विकाश में शिक्षा का बहुत बड़ा महत्व होता हैं।

No comments:
Post a Comment