नालंदा से ब्युरो एके सविता की रिपोर्ट।
Posted by:- उप सम्पादक प्रिंस दिलखुश।
नालंदा। शहर के अस्पताल चौक पर शनिवार को नाई समाज के सैकड़ों लोगों ने धरना दिया। करीब एक माह पहले गिरियक में पांच वर्षीय बच्ची के साथ गलत हरकत करने व नूरसराय के अजनौरा में वृद्ध व्यक्ति से थूक चटवाने से नाराज लोग धरना पर बैठे थे। धरने की अध्यक्षता करते हुए रंजीत कुमार शर्मा ने कहा कि पिछले महीने की यह दोनों घटनाएं नाई समाज के सम्मान को ठेंस पहुंचाया है।
दीपक कुमार ने कहा कि पंचायत के प्रतिनिधियों का यह दायित्व बनता है कि वह दबे कुचले लोगों की सहायता करें। लेकिन अजनौरा के मुखिया व अन्य पंचायतों के लोगों ने एक कमजोर व्यक्ति के साथ जुल्म की इंतहा कर दी। सुधीर ठाकुर ने कहा कि दोनों घटना हमलोंगों को हिलाकर रख दिया है। समाज में कहीं मुंह दिखाने के लायक नहीं हैं। इस घटना से पूरा नाई समाज शर्मसार है। जितेन्द्र ठाकूर, बबलू भैया, बृजभूषण ठाकुर, प्रविन्द ठाकुर, अशोक शर्मा व अन्य ने मांग करते हुए कहा कि बच्ची के साथ गलत काम करने वाले आरोपित को सख्त सजा दी जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा की गारंटी दी जाए। 10 लाख रुपया या फिर नौकरी दी जाए। महेश शर्मा के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। दोनों घटना के आरोपितों को स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। राकेश बिहारी शर्मा ने कहा कि अगर पीड़ित परिवार को जल्द इंसाफ नहीं मिलेगा तो समाज सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होगा। मौके पर सत्येन्द्र ठाकुर, हीरा ठाकुर, राजेश ठाकुर, टुनटुन ठाकुर, सुरेन्द्र ठाकुर के अलावा दर्जनों लोग शामिल थे।

No comments:
Post a Comment