Friday, 23 June 2017

 नालंदा एनएच लाइव बिहार के लिए एके सविता की रिपोर्ट।
Edited by Prince Dilkhush


कतरीसराय। शनिवार को ई किसान भवन कतरीडीह के सभागार में मैरा बरीठ पंचायत को लोहिया स्वच्छ बिहार बनाने के कार्यक्रम के तहत खुले में शौच मुक्त कराने के लिए पंचायत के मुखिया वार्ड सदस्य आँगनबाड़ी सेविका टोला सेवक व प्रखंड के विकास मित्र कृषि सलाहकार इंदिरा आवास सहायक तथा अन्य कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक कि गई ।जिसकी अध्यक्षता बीडीओ डॉ सराफत हुसैन ने किया | सम्बोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख धनंजय प्रसाद ने कहा कि पंचायत को खुले में शौच मुक्त कराने के लिए मैं हर तरह से मदद करने के लिए तैयार हूँ | किन्तु पंचायत कुछ वार्ड सदस्य स्वच्छता की गति को रोक रहे है | वहीं कुछ कर्मी भी स्वच्छता की महत्ता को नहीं समझ रहे है | परिणाम पंचायत में स्वच्छता कार्यक्रम में तेजी नहीं आ रहा है | इस पर राजगीर एसडीएम सह वरीय पदाधिकारी लाल ज्योति नाथ सहदेव ने एक अच्छे प्रशिक्षक की भूमिका में आकर कहा कि पंचायत को ओडीएफ करने के लिए | युद्ध स्तर पर सक्रियता से काम करना होगा | जगह जगह चौपाल कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक करें | खुले में शौच जाने के बाद महिलाओं को शर्मसार होना पड़ता है | जो सभ्य समाज के लिए शर्म की बात है | जो जन प्रतिनिधि ये सरकारी सेवक जनहित के इस मिसन में सहयोग नहीं देगें उन्हें अपने पद पर रहने का औचित्य नहीं है | वहीं बैठक में अनुपस्थित रहने वाले मनरेगा पीओ पांच आशा कर्मी व कृषि सलाहकार अरविंद कुमार को स्पष्टीकरण देते हुए वेतन काटने का निर्देश बीडीओ व बीएओ को दिया | समीक्षात्मक रिपोर्ट के बाद कर्मीयों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी वार्ड ओडीएफ कार्य में पिछड़ेगा तो पुरे टीम दोषी होगा वहीं काम में सक्षम नहीं रहने वाले या कार्य में लापरवाही करने वाले लोग घर में बैठे | मैं उन विभागीय कार्रवाई करूंगा | एक शिकायत कतरी पंचायत के वार्ड पांच के वार्ड सदस्य अनुज प्रसाद ने कहा कि मेरे पंचायत को ओडीएफ घोषित किया गया है | किन्तु लाभूको के खाते में राशि नहीं भेजा गया है | सुनकर एसडीएम ने बीडीओ व स्वच्छता कॉडीनेटर राकेश कुमार को फटकार लगाते कहा कि मंगलवार तक लभूकों के खाते में आरटीजीएस नहीं हुआ तो आप लोग पर प्रथमिकी दर्ज की जाएगी | वही सबको सम्बोधित करते हुए कहा कि शौचालय बनवाने के लिए पैसा की कमी नहीं है | शौचालय बनने के बाद जांच होते ही
आप के खाते में राशि भेज दिया जाएगा | नहीं आने पर या किसी के द्वारा पैसे मांगने पर मेरे मोबाइल नम्बर पर मुझे सुचित करे | इस मौके पर बीईओ रविन्द्र प्रसाद बीएओ सुरेश राजवंशी चिकित्सा प्रभारी डॉ ललित कुमार कृषि सलाहकार राकेश कुमार आनंद मुरारी प्रसाद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे |
वैकेंसी नहीं आने पर छात्रों का फूटा गुस्सा जमकर किया पथराव पुलिस की गाड़ी फूंकी।
नालंदा एनएच लाइव बिहार के लिए एके सविता की रिपोर्ट।
Edited by Prince Dilkhush

बिहार शरीफ (नालंदा ) रेलवे में वैकेंसी पिछले कई सालों से बंद है जिसके कारण रेलवे परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों का नौकरी की मांग को लेकर बिहार शरीफ में जमकर हंगामा किया है. जिसके कारण राजगीर से दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस अभीतक पावापुरी स्टेशन पर 8:40 से खड़ी है.

दरअसल छात्रों ने यह हंगामा रेलवे में वैकेंसी बंद होने के कारण किया है. छात्र इतने उग्र हो गए की पुलिस और पत्रकारों को भी नहीं बख्शा. जारी हंगामा और ट्रेन पर पथराव को रोकने पहुंची पुलिस को भी कोपभाजन का शिकार होना पड़ा. मौके पर छात्रों ने पुलिस के जीप को आग के हवाले कर दिया.


नालंदा एनएच लाइव बिहार के लिए एके सविता की रिपोर्ट।Edited by Prince Dilkhush



कतरीसराय।कतरडिह गाँव के  मुशहरी से बाबा थान वाले पैन की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए स्थानीय प्रशासन का गाज अतिक्रमण कारीयों पर गिरा है। अतिक्रमण की गई भूमी पर जेसीबी लगा कर तोड़ा गया | जमीन पर बने सरकारी भवन यथावत रहेंगे। निजी अतिक्रमण हर हाल में हटाए जायेगे। अंचल अधिकारी के द्वारा अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रपत्र 2 में नोटिस निर्गत किया गया है।बिहार लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम 1956 की धारा – 6 ( 2) के तहत निर्गत नोटिस में 15 दिनों तक स्वयं अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया गया थ। अतिक्रमणकारियों द्वारा आदेश का अनुपालन नहीं किए जाने पर भारतीय दंड विधान  1980 की धारा 188 के अंतर्गत ये दंडनीय कारवाई की गई है | बता चले कि एक एकड़ भूमि -भाग पर निजी अतिक्रमण है । इस जमीन पर दबंग और सफेदपोशो के द्वारा अवैध अतिक्रमण कर आलीशान भवन, वॉन्ड्रीबाल व आंशिक मकान का निर्माण कराया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा गैर सरकारी अतिक्रमण करने की शिकायत विभागीय अधिकारीयों से कि गई थी | इस संबंध में सुनवाई करते हुए पटना प्रमंडलीय आयुक्त आनंद किशोर के निर्देश पर जिला प्रशासन नालंदा के आदेशानुसार सीओ अश्विनी कुमार द्वारा  सरकारी अमिन से भूमि की नापी कराया गया था | सिदेश्वर प्रसाद सिंह के शिकायत पर हलका कर्मचारी सुरेन्द्र पंडित व सीआई मेहताब हासमी के जाँच रिपोर्ट में निजी अतिक्रमण का खुलासा हुआ है ।निजी अतिक्रमणकारियों में सुधीर सिंह केदार सिंह निलम देवी श्री सिंह अरूण सिंह अजय सिंह रामबालक सिंह का  नाम शामिल हैं । स्थानीय प्रशासन की इस कार्रवाई से प्रखंड के सरकारी भूमी का अतिक्रमणकारी में हड़कम्प मच गया है | अतिक्रमण हटाने में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए तथा किसी भी विसम परिस्थिति से निपटने के लिए बीडीओ डॉ सराफत हुसैन सीओ अश्विनी कुमार थानाध्यक्ष आलोक कुमार व पुलिस बल पुरी तरह सक्रिय दिख रहे थे |

Saturday, 17 June 2017

नालंदा👉ई किसान भवन कतरीडीह के सभागार में मैरा बरीठ पंचायत को लोहिया स्वच्छ बिहार बनाने के कार्यक्रम के तहत खुले में शौच मुक्त कराने के लिए पंचायत के मुखिया वार्ड सदस्य आँगनबाड़ी सेविका टोला सेवक व प्रखंड के विकास मित्र कृषि सलाहकार इंदिरा आवास सहायक तथा अन्य कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक कि गई

 नालंदा एनएच लाइव बिहार से एके सविता की रिपोर्ट।
Edited by Prince Dilkhush


नालंदा(कतरीसराय)। शनिवार को ई किसान भवन कतरीडीह के सभागार में मैरा बरीठ पंचायत को लोहिया स्वच्छ बिहार बनाने के कार्यक्रम के तहत खुले में शौच मुक्त कराने के लिए पंचायत के मुखिया वार्ड सदस्य आँगनबाड़ी सेविका टोला सेवक व प्रखंड के विकास मित्र कृषि सलाहकार इंदिरा आवास सहायक तथा अन्य कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक कि गई | जिसकी अध्यक्षता बीडीओ डॉ सराफत हुसैन ने किया | सम्बोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख धनंजय प्रसाद ने कहा कि पंचायत को खुले में शौच मुक्त कराने के लिए मैं हर तरह से मदद करने के लिए तैयार हूँ | किन्तु पंचायत कुछ वार्ड सदस्य स्वच्छता की गति को रोक रहे है | वहीं कुछ कर्मी भी स्वच्छता की महत्ता को नहीं समझ रहे है | परिणाम पंचायत में स्वच्छता कार्यक्रम में तेजी नहीं आ रहा है | इस पर राजगीर एसडीएम सह वरीय पदाधिकारी लाल ज्योति नाथ सहदेव ने एक अच्छे प्रशिक्षक की भूमिका में आकर कहा कि पंचायत को ओडीएफ करने के लिए | युद्ध स्तर पर सक्रियता से काम करना होगा | जगह जगह चौपाल कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक करें | खुले में शौच जाने के बाद महिलाओं को शर्मसार होना पड़ता है | जो सभ्य समाज के लिए शर्म की बात है | जो जन प्रतिनिधि ये सरकारी सेवक जनहित के इस मिसन में सहयोग नहीं देगें उन्हें अपने पद पर रहने का औचित्य नहीं है | वहीं बैठक में अनुपस्थित रहने वाले मनरेगा पीओ पांच आशा कर्मी व कृषि सलाहकार अरविंद कुमार को स्पष्टीकरण देते हुए वेतन काटने का निर्देश बीडीओ व बीएओ को दिया | समीक्षात्मक रिपोर्ट के बाद कर्मीयों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी वार्ड ओडीएफ कार्य में पिछड़ेगा तो पुरे टीम दोषी होगा वहीं काम में सक्षम नहीं रहने वाले या कार्य में लापरवाही करने वाले लोग घर में बैठे | मैं उन विभागीय कार्रवाई करूंगा | एक शिकायत कतरी पंचायत के वार्ड पांच के वार्ड सदस्य अनुज प्रसाद ने कहा कि मेरे पंचायत को ओडीएफ घोषित किया गया है | किन्तु लाभूको के खाते में राशि नहीं भेजा गया है | सुनकर एसडीएम ने बीडीओ व स्वच्छता कॉडीनेटर राकेश कुमार को फटकार लगाते कहा कि मंगलवार तक लभूकों के खाते में आरटीजीएस नहीं हुआ तो आप लोग पर प्रथमिकी दर्ज की जाएगी | वही सबको सम्बोधित करते हुए कहा कि शौचालय बनवाने के लिए पैसा की कमी नहीं है | शौचालय बनने के बाद जांच होते ही | आप के खाते में राशि भेज दिया जाएगा | नहीं आने पर या किसी के द्वारा पैसे मांगने पर मेरे मोबाइल नम्बर पर मुझे सुचित करे | इस मौके पर बीईओ रविन्द्र प्रसाद बीएओ सुरेश राजवंशी चिकित्सा प्रभारी डॉ ललित कुमार कृषि सलाहकार राकेश कुमार आनंद मुरारी प्रसाद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे |

Saturday, 10 June 2017

नालंदा👉न्यायलय के आदेश पर दबंगता भारी।

नालंदा, एनएच लाइव बिहार के लिए एके सविता।
Edited by Prince Dilkhush

नालंदा(बिहारशरीफल) :  दबंगो की दबंगई अगर देखना हो तो सीधे बिहार शरीफ के भरावपर, मुरारपुर नौआ टोली वार्ड -37 में आकर देख सकते हैं|दबंगो के आगे पुलिस भी नतमस्तक है|या आप इसे पुलिस की मिलीभगत भी कह सकते हैं|जी हाँ यह कोई फिल्म की कहानि नहीं है बल्कि यह नालंदा निवासी दुखी ठाकुर के जमीन व रास्ते निकासी के जमीन पर जबरन दबंग लोगो के द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने का मामला है|न्यायालय द्वारा इन दबंगो के विरुद्ध वारंट जारी कर गिरफ्तारी का आदेश पारित है|परंतु प्रशासनिक शिथिलता के कारण आज तक इन दबंगो के विरुद्ध कोई ठोस कारवाई नहीं की गई है|जिससे बेलगाम अतिक्रमणकारी दबंग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में लगे रहते हैं।
क्या है मामला 👉इस संबंध मे पीड़ित दुखी ठाकुर ने बताते हैं कि मेरे जमीन का रकवा साढे तीन डिसमिल का है जमीन पर रूम व दो शौचालय का निर्माण किया हुआ है| रास्ते निकासी की गली मेरे जमीन के हिस्से में है लेकिन दबंग व असामाजिक तत्वों से सांठगांठ रखने वाला भूषण ठाकुर पिता परमेश्वर ठाकुर, किशोरी ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, प्रभू चंद ठाकुर सभी पिता सुरजु ठाकुर जबरन मेरे रास्ते को कब्जा कर रखा|दुःखी ठाकुर का कहना है कि इन दबंगो का जमीन बसीकानुसार 16 हाथ उतर -दक्षिण  9हाथ पुरब पश्चिम अर्थात 23 फीट लम्बा, 12 फीट चौडा है इस जमीन के रास्ते का निकास बगल के गोतिया के घर से है लेकिन बडे ही चालाकी से वे अपना मकान बना लिया जिससे उन लोगो का निकास अवरूध हो गया और जबरन मेरी गली से निकास करने लगा ! बाद में धीरे -धीरे जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करना शुरू कर दिया|    
दुखी ठाकुर ने न्यायलय से लगायी गुहार 👉1994 मे दुखी ठाकुर के पुत्र अमरदीप कुमार द्वारा 144 का मुकदमा किया गया, उक्त मुकदमा का फैसला अनुमंडल दंडाधिकारी के द्वारा फैसला अमरदीप के पक्ष मे हुआ! इससे विपक्षी द्वारा हताश व परेशान होकर टायटिल सुट व टायटिल अपील का मुकदमा कर दिया गया, उक्त दोनो मुकदमा का फैसला 2016 मे दुखी ठाकुर के पक्ष मे हुआ।
मारपीट मे गई दुखी ठाकुर की पत्नी की जान 👉बताते चलें कि बीते 16 नबम्वर 2016 को जब दुखी ठाकुर न्यायालय के आदेश पर जमीन की घेराबंदी करने लगे तो दबंग विपक्षीयो के द्वारा मारपीट की गई, मारपीट मे दुखी ठाकुर की पत्नी मालती देवी की जान चली गई।वही हत्या का मुकदमा लहेरी थाना के कांड संख्या - 355/2016 मे दर्ज है|लेकिन आज तक न तो उन हत्यारो की गिरफ्तारी हुई है और न ही कोई प्रशासनिक पहल की गई|पीड़ित दुःखी ठाकुर एवं उनके परिजनों ने इस संबंध में कई बार पुलिस अधीक्षक नालंदा से मिलकर हत्यारो की गिरफ्तारी के साथ न्याय की गुहार लगा चुके हैं।बावजूद इस मसले पर कोई कारवाई नहीं हो पाई है।            
न्यायालय ने दिए नामजद अभियुक्त को गिरफतार करने का आदेश 👉हत्या के मुकदमा मे न्यायालय द्वारा सभी
अभियुक्तो का जमानत रद्द करते हूए गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया है।न्यायालय के आदेश के आलोक में भी पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी में दिलचस्पी नहीं दिखा पा रही है।जिससे पुलिस पर सवाल उठना लाजिमी हो गया है।इधर पुलिसिया शिथिलता के कारण भुषण ठाकुर, सुजीत ठाकुर, रोहित ठाकुर, रवि ठाकुर, प्रमिला देवी आदि लोगो के द्वारा प्रायः जान मारने की धमकी दिया जा रहा है।जिससे पीड़ित दुखी ठाकुर व उनके परिजनों में भय का माहौल व्याप्त है।कुल मिलाकर प्रमाणित होता है कि न्यायालय के आदेश पर किस प्रकार दबंगता भारी है।

Thursday, 8 June 2017

मिशन आइ. ए. एस संस्था के द्वारा पत्रकारो को किया गया सम्मानित।

नालंदा, एनएच लाइव बिहार के लिए एके सविता।
Edited by Prince Dilkhush


नालंदा(बिहारशरीफ) : जिले के टाउन हाॅल मे गुरुवार को मिशन आइ. ए. एस संस्था के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का विधिवत रूप से समापन किया गया। इस मिशन आइ. ए. एस के आयोजक डा. गोपाल शरण सिंह ने की, मुख्य अतिथि के मिशन आइ. ए. एस संस्था के निदेशक डा. नरेश चन्द्र काठोले एंव सुचना एंव जन समर्पक पदाधिकारी लाल बाबु सिंह उपस्थित थे। वही मिशन के निदेशक काठोले जी ने उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि देश के बच्चे, देश के भविष्य है इनको बचपन से ही कलेक्टर वनने की प्रेरणा होनी चाहिए! इस संस्था का भी यही उदेश्य भी है, संस्था के माध्यम से हजारो बच्चे कलेक्टर बन चुके है। आइ. ए. एस मिशन के कार्यालय महाराष्ट्र के अमरावती मे स्थित है।वही उल्लेखनीय लेखन के लिए इ टी बिहार के संवाददाता रामविलास जी, नालंदा मोबाईल वाणी चैनल के जिला समन्वयक ए. के सविता, आफ्टर ब्रेक के ब्युरो दीपक कुमार को संस्था के निदेशक, सुचना एंव जन समर्पक पदाधिकारी, मिशन आइ. ए. एस के नालंदा जिले के प्रभारी नालंद गोपाल के द्वारा शाल ,पुस्तके देकर सम्मानित किया गया! इस मौके पर शिक्षाविद भारत मानस, गिलानी साहब, राकेश बिहारी शर्मा, अशोक वर्धन, सहित दर्जनो शिक्षाविद उपस्थित थे।

Wednesday, 7 June 2017

चिकित्सा व्यवस्था की खुली पोल।सुविधा नदारद।

नालंदा, एनएच लाइव बिहार के लिए एके सविता।
Edited by Prince Dilkhush

नालंदा(कतरीसराय): चिकित्सा व्यवस्था की  पोल आए दिन परत दर परत खुल रहा है।विदित हो कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कतरीसराय में 102 एमबुलेन्स सेवा देने वाले कर्मी कि उपस्थिति पंजी गायब हो गया है।विश्वक सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है,कि उपस्थिति पंजी जानबूझ कर गायब किया गया है।ये मामला प्रकाश में तब आया जब नये लेखा प्रबंधक के रूप में विकास कुमार विभू से 102 कर्मी ने मानदेय भुगतान की मांग की तो लेखा प्रबंधक ने उपस्थिति पंजी की मांग की तो भ्रष्टाचार के आकान्ठा में डूबे लोगों द्वारा बिना पंजी के ही मानदेय भुगतान के लिए जोर डाला जा रहा है।किन्तु लेखा प्रबंधक इस तरह के कार्य करने से मना कर दिया।और सुचना विभागीय अधिकारीयों को दिये।
तब जाकर स्थानीय थाने में प्राथमिक दर्ज कराया गया।इस से उक्त कर्मीयों की मानदेय (वेतन) भूगतान में भी विलंब भी हुआ है।साथ ही व्यवस्था का भी खामी उजागर हुआ है।उक्त कर्मीयों के अनुसार जनवरी से ही | मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है।

क्या कहते है👉 प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ललित कुमार का कहना है की एम्बुलेंस कर्मचारियों का पंजी जानबूझ कर गायब किया गया है।क्योंकि उक्त अवधि में मैं कई अनुपस्थित लोगों का  उपस्थिति काट दिये थे।मानदेय कट जाने के भय वस पंजी गायब किया गया है।उक्त कर्मीयों की मानदेय का भुगतान वायोमैट्रीक मशीन में अंकित उपस्थिति से ही किया जाएगा।लेखा प्रबंधक ने बताया कि उपस्थिति पंजी गायब है।प्रभारी सर के आदेश पर जल्द ही मानदेय का भुगतान होगा।

वही थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि उपस्थिति पंजी गायब होने की लिखित सूचना दिया गया है।जाँच के बाद सच्चाई सामने आयेगा तथा आगे की कारवाई की जाएगी।