Saturday, 29 April 2017

नालंदा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन कासो की सफलता।

नालंदा(एनएच न्यूज़ लाइव के लिए एके सविता की रिपोर्ट।)
Edited by: Prince Dilkhush
नालंदा: पुलिस कप्तान कुमार आशीष के निर्देश पर नालंदा जिले में अवैध बालू उत्खनन को लेकर चलाए जा रहे अभियान "आपरेशन कासो" ने बालू माफियाओं की हालात खराब कर दी है।एसपी कुमार आशीष ने साफ़ लहजे में कहा की अपराधी,तस्कर,असामाजिक तत्व सहित बालू माफियाओ की मनमानी नालंदा जिला में नही चलेगी।


नालंदा जिला अंतर्गत अप्रैल 2017 में अब तक अवैध बालू उत्खनन के विरूद्ध एसपी कुमार आशीष के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान "आपरेशन कासो" की सफलता।

अप्रैल 2 तारीख को नालंदा थानान्तर्गत रंगीला बिगहा में अवैध बालू उत्खनन को लेकर छापेमारी की गयी।पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी अभियान में 2 नियमित हथियार एवं 75 कारतूस बरामद किया गया तथा 7 अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।इस संबंध में नालंदा थाना कांड संख्या-44/17,दिनाक-2.4.17,धारा-420/467/468/471 भादवि एवं 25 (1-बी) ए/26/30/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है।

अप्रैल 2 तारीख को सिलाव थानान्तर्गत धरहरा बालू घाट पर पुलिस द्वारा छापेमारी की गयी जिसमे 2 ट्रैक्टर बालू लदा हुआ पुलिस द्वारा जब्त किया गया।इस संबंध में सिलाव थाना कांड संख्या-66/17,दिनांक-2.4.13,धारा-379 भादवि एवं बिहार लघु खनिज समनुदान नियमावली की धारा-4 एवं 40 तथा बिहार खनिज नियमावली की धारा-8 (डी) दर्ज किया गया है।

अप्रैल 8 तारीख को मानपुर थाना अंतर्गत अवैध बालू उत्खनन के विरुद्ध पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी अभियान में 21 ट्रैक्टर बालू लदा हुआ तथा 4 ट्रक में से 2 ट्रक बालू लदा हुआ एवं 2 ट्रक खाली जब्त किया गया।जब्त 21 ट्रेक्टर एवं 4 ट्रक का चालान काटकर जिला परिवहन पदाधिकारी नालंदा के कार्यलय में भेजा गया।खनन विभाग द्वारा 2,94,124 दो लाख चौरानवे हज़ार एक सौ चौबीस रुपए तथा परिवहन विभाग द्वारा 2 लाख रुपया यानि कुल 4,94,124 चार लाख चौरानवे हज़ार एक सौ चौबीस रुपए का फाइन बसूला गया।

नालंदा जिला के तेतरमा से बालू खनन चेक पोस्ट पर पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी में 1 देशी कट्ठा एवं 4 कारतूस के साथ 7 अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।इस संबंध में मानपुर थाना कांड संख्या-49/17,दिनांक-8.4.17,धारा-25(1-बी)/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर लिया गया।

अप्रैल 15 तारीख को अस्थावां थाना अंतर्गत कुल्टी घाट से 3 बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त किया गया है।इस संदर्भ में अस्थावां थाना कांड संख्या-75/17,दिनांक-15.4.17,धारा-379 भादवि एवं बिहार लघु खनिज समनुदान नियमावली की धारा-4 एवं 40 तथा बिहार खनिज नियमावली की धारा-08 (डी) दर्ज किया गया।

सारे थाना अंतर्गत जिराइन नदी के गोरवावर से 2 बालू लदा एवं 2 खाली ट्रैक्टर को जब्त किया गया है।इस संबंध में सारे थाना कांड संख्या-56/17,दिनांक-15.4.17,धारा-379 भादवि एवं बिहार लघु खनिज समनुदान नियमावली की धारा-04 एवं 40 तथा बिहार खनिज नियमावली की धारा-08 (डी) दर्ज किया गया।

अप्रैल 25 तारीख को बिहारशरीफ शहरी क्षेत्र एवं एनएच 31 पावापुरी में ओवर लोडिंग वाहनों की जाँच की गयी,जाँच के क्रम में 14 ट्रक बालू लदा तथा 03 ट्रैक्टर बालू लदा सहित कुल 17 वाहन को जब्त किया गया है।जब्त किए गए ट्रक एवं ट्रेक्टर को जाँच के बाद आगे की करवाई की जायेगी।

इस प्रकार दिनांक-1.4.17 से 25.4.17 तक अवैध बालू उत्खनन के विरुद्ध चलाये गये विशेष छापेमारी अभियान की उपलब्धि निम्न प्रकार है------------

*ट्रक-18*
*ट्रैक्टर-33*
*जुर्माना की राशि-4,94,124 रुपया*
*दो नियमित आग्नेयसश्त्र*
*एक देशी कट्ठा*
*कारतूस-79*
*दर्ज प्राथमिकी-05*
*गिरफ्तार अभियुक्त-14*

नालंदा पुलिस की एक और उपलब्धि।भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब बरामद।

नालंदा(एनएच न्यूज़ लाइव के लिए एके सविता की रिपोर्ट।)
Edited by: Prince Dilkhush

नालंदा: पूरे बिहार में सम्पूर्ण शराबबंदी लागू है।शराब माफियाओं के विरुद्ध अघोहस्ताक्षरी(पुलिस अधीक्षक नालंदा) द्वारा पूरे जिले में शराब बनाने एवं बेचने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

उक्त निर्देश के आलोक में शराब बरामदगी एवं इस कुकृत्य में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु जिला के सभी थानाध्यक्षों द्वारा लगातार छापेमारी किया जा रहा है।तथा विभिन्न थानों द्वारा विगत दिनों अवैध शराब की बरामदगी एवं इसमें संलिप्त अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया है।

शराब माफियाओं के खिलाफ चलाये गए अभियान में शुक्रवार की संध्या गुप्त सूचना मिली कि परवलपुर थाना अंतर्गत ग्राम नया आहर स्तिथ मुरारी गोप बड़ी मात्रा में अपने घर मे शराब लाकर बिक्री के लिए रखा है।

वहीं सूचना पर करवाई करते हुए पुलिस छापेमारी हेतु टीम का गठन किया गया।जिसमें पु०अ०नि० सुबोध कुमार थानाध्यक्ष परवलपुर,पु०अ०नि० ऋषिकेश कुमार थानाध्यक्ष तेलहाड़ा,पु०अ०नि० दिनेश मालाकार थानाध्यक्ष एकंगरसराय के द्वारा ग्राम आहर स्तिथ मुरारी गोप के घर के दालान में छापेमारी कर 17लीटर 25एमएल विदेशी शराब एवं 159लीटर देशी शराब बरामद किया।

इस सम्बंध में परवलपुर थाना कांड संख्या-71/17,दिनांक 28/04/2017धारा-30(क) बिहार मधनिषेध और उत्पाद अधिनियम -2016 के अन्तर्गत प्राथमिकी अभियुक्त मुरारी गोप,पे० कुलदीप गोप सा० नया आहर, थाना परवलपुर,जिला-नालंदा के विरुद्ध दर्ज किया गया है।
प्राथमिकी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।

छापेमारी ने बरामदगी:-1.रॉयल स्टेग क्लासिक व्हिस्की 750एमएल का:-30बोतल कुल-17लीटर 25एमएल।

2.जॉय कंट्री स्प्रिट देशी शराब 600एमएल का-265बोतल कुल-159लीटर।

Monday, 24 April 2017

35 वें राष्ट्रीय योगा चैम्पियनशीप में नालंदा के शिवम ने जीता गोल्ड



मुंगेर (एनएच लाइव बिहार के लिए प्रिंस दिलखुश एवं एके सविता की रिपोर्ट) तामिलनाडु के कोल्वीनगर में आयोजित राष्ट्रीय योगा चैम्पियनशीप में नालंदा के शिवम कुमार ने गोल्ड मैडल जीता है। केएसआर इंस्टिट्यूट की मेजबानी में आयोजित राष्ट्रीय योगा चैम्पियनशीप में हिस्सा लेने के लिए बिहार से कुल 15 प्रतिभागी तामिलनाडु गए थे। योगा एशोसिएसन ऑफ बिहार के सचिव निशांत कुमार ने दूरभाष से हुई बातचीत में बताया कि इस चैम्पियनशीप में बिहार के खिलाड़ियों का प्रदर्शन जोरदार रहा।


पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Friday, 21 April 2017

आधार कार्ड की अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार



नई दिल्ली (एनएच दिल्ली लाइव) देश की सर्वोच्च न्यायालय ने आधार कार्ड की अनिवार्यता को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब तलब किया है कि जब आधार कार्ड को वैकल्पिक दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल को लेकर हमने आदेश दिया था, तब क्यों इसे अनिवार्य किया जा रहा है।



पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

गैंगरेप के बाद हत्या कर छात्रा के शव पर तेजाब डाल कुंए में फेंका




नालंदा (एनएच लाइव के लिए नालंदा से एके सविता की रिपोर्ट) नालंदा में नौंवी कक्षा की एक छात्रा से गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा का शव एक कुंए से बरामद किया गया है। शव की बरामदगी के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर अपने गुस्से का इजहार किया।


पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Thursday, 20 April 2017

विज्ञापन पर जबरदस्त धमाका, बुकिंग के लिए करें सम्पर्क



नवहिन्दुस्तान न्यूज अपने विज्ञापनदाताओं के लिए एक जबरदस्त धमाका आॅफर लेकर आया है। स्थानीय निकाय चुनावी के मद्देनजर वार्ड पार्षद चुनाव के प्रत्याशियों के लिए नवहिन्दुस्तान न्यूज विज्ञापन में 80 प्रतिशत की छूट दे रहा है। यानि वार्ड पार्षद के प्रत्याशी 10 हजार के विज्ञापन को मात्र 2 हजार रूपये में बुक करा सकेंगे। 5 हजार के विज्ञापन को मात्र 600 रूपये एवं 500 रूपये में बुक करा सकेंगे। यह विशेष आॅफर सिर्फ उम्मीदवारों के लिए है।
बिहार के प्रत्येक जिला में नवहिन्दुस्तान न्यूज के संवाददाता सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। विज्ञापन के लिए अपने स्थानीय संवाददाता से सम्पर्क कर सकते हैं। विज्ञापन संबंधी मामलों में आप सीधे विज्ञापन विभाग से भी सम्पर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन सेल:-
पवन कुमार चैधरी       -      09504089570    07004788443   09570545240



पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Sunday, 16 April 2017

मानवोत्कर्ष सम्मान समारोह 2017

नालंदा,एके सविता।
(एनएच लाइव नालंदा।)

नालंदा/रविवार को मानवोत्कर्ष संस्था द्वारा बिहार क्लव के सभागार में “मानवोत्कर्ष सम्मान समारोह 2017” का आयोजन शिक्षाविद डॉ शिवकुमार प्रसाद सिन्हा के अध्यक्षता में किया गया तथा मंच संचालन संयुक्त रुप से शिक्षाशास्त्री, मानवोत्कर्ष संस्था के अध्यक्ष भारत मानस और प्रसिद्ध,अलंकृत मगही कवि उमेश प्रसाद उमेश ने किया। 
इस समारोह के मुख्य अतिथि बहुमुखी प्रतिभा के धनी पुलिस अधीक्षक नालंदा कुमार आशीष थे और  विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती डॉ संगीता सिन्हा जिला शिक्षा पदाधिकारी नालंदा एवं डॉक्टर दयानंद प्रसाद प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक एवं अध्यक्ष नालंदा जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन भी उपस्थित थे।


मानवोत्कर्ष संस्था द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अपने विशिष्ट कार्य करने के लिए लोगों को सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर नालंदा के आरक्षी अधीक्षक कुमार आशीष को शांति सद्भाव सौहार्द वातावरण के निर्माण में अनुपम योगदान हेतु अंगवस्त्र, मोमेंटो, पुष्प-गुछ व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।   इस अवसर पर कुमार आशीष ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज का उत्कर्ष तभी संभव है, जब हम अपने आप में बदलाव लाएंगे बच्चे समाज के भविष्य हैं इसे सही दिशा निर्देश की आवश्यकता होती है।  उन्होंने संस्था के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर किया।


साहित्य में उत्कृष्ट योगदान हेतु कवि उमेश प्रसाद “उमेश”, शिक्षाविद डा0 शशिभूषण कुमार, गणितशास्त्री धनन्जय कुमार, शिक्षाविद समाजसेवी राकेश बिहारी शर्मा, समाजसेवी चन्द्र उदय कुमार,  गजलकार अफताब हसन शम्स, कवि अंजनी कुमार सुमन, कवि संजीव कुमार “मुकेश”, कवयित्री डॉ रेखा सिन्हा, साहित्यकार महेंद्र कुमार विकल, कवि कुमार राकेश ऋतुराज, नवनीत कृष्ण, डॉ. आशुतोष कुमार इत्यादि लोगों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर उत्कृष्ट साहित्य सेवा के लिए सम्मानित किया गया, स्थानीय बिहार क्लब, बिहारशरीफ में आयोजित “मानवोत्कर्ष सम्मान समारोह 2017” के आयोजित  कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।