Sunday, 28 January 2018

नालंदा👉राज्यपाल पहुँचे राजगीर,जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तान ने किया स्वागत।



नालंदा से एके सविता की रिपोर्ट।
नालंदा👉 बिहार के  राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि राजगीर उन्हें बार-बार आने की इच्छा करती है। यह दुनिया का सबसे  शानदार जगह है। यहां के कण कण में शांति का अहसास होता है । यहां की प्राकृतिक छठ अद्भुत है। विश्व शांति स्तूप का दर्शन करने के बाद राज्यपाल ने राजगीर के रत्नागिरि पहाड़ी की चोटी पर रविवार को यह कहा।उन्होंने कहा कि  यहां अतीत की झलक मिलती है। यह विरासतों से भरा पूरा है। राजगीर केवल पर्यटन स्थल ही नहीं,तीर्थ स्थल भी है। यहाँ बौद्ध, जैन,हिंदू ,मुस्लिम तो तीर्थाटन के लिए आते ही हैं। सिख समुदाय के लोग भी बड़े पैमाने पर इस ऐतिहासिक स्थल का दर्शन करने आते हैं। यहां दुनिया के पर्यटक  बड़ी संख्या में पहुंच रहते हैं। यहां का टूरिज्म तेजी से बढ़ रहा है। एक प्रश्न के जवाब में,उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार के तत्कालीन  राज्यपाल रामनाथ कोविंद जी को राष्ट्रपति बनाकर बहुत अच्छा काम किया है। वे जिस पद पर हैं उन्हें उसी में  अभिरुचि है । वे तटस्थ भाव से अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहते हैं।

राज्यपाल सत्यपाल मलिक अपने पुत्र के साथ हेलीकॉप्टर से रविवार को रत्नागिरि पहाड़ी की चोटी पर पहुंचे । यहां पहुंचने पर डीएम डॉक्टर त्याग राजन एस एम और एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने  पुष्पगुच्छ देकर राज्यपाल का स्वागत किया। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल ने पुत्र के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में विश्व शांति स्तूप का दर्शन और परिक्रमा किया। उन्होंने पुत्र और पदाधिकारियों के साथ फोटो भी खिंचवाया। इस अवसर पर विश्व शांति स्तूप के प्रबंधक एवं जापानी बौद्ध भिक्षु टी ओकोनेगी  ने राज्यपाल को रत्नागिरि पहाड़ी की चोटी पर बने जापानी  बौद्ध  मंदिर का दर्शन कराया।  यहां राज्यपाल ने अपने  पुत्र, राजभवन  और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ जापानी चाय की चुस्की भी ली।

 राज्यपाल हेलीकॉप्टर से रत्नागिरी हिल से हॉकी ग्राउंड पहुंचे।  राजगीर परिसदन में भोजन और विश्राम के बाद उन्होंने राजगीर के ऐतिहासिक वेणुवन का भ्रमण किया। यह वही वेणुवन है जिसे मगध सम्राट बिंबिसार ने भगवान बुद्ध को उपहार स्वरूप निवास के लिए भेंट किया था। यह वेणुवन भगवान बुद्ध के प्रिय स्थलों में से सर्वोत्तम है ।

Friday, 12 January 2018

नालंदा👉सदभावना युवा क्लब के द्वारा धूमधाम से मनाया गया स्वामी विवेकानंद की जयंती।

नालंदा से एके सविता की रिपोर्ट।
नालंदा👉सदभावना युवा क्लब  के द्वारा धूमधाम से मनाया गया स्वामी  विवेकानंद  की जयंती।

नालंदा।जिले के  हरनौत  प्रखंड में शुक्रवार  को सद्भावना युवा क्लब के कार्यालय में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया स्वामी विवेकानंद  की जयंती समारोह।इस समारोह की अध्यक्षता प्रसिद्ध  पत्रकार सहक्लब के सम्मानित सदस्य दीपक  कुमार ने की।
मुख्य अतिथि नजारत उपसमाहर्ता सुरेन्द्र कुमार एवं सुचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी लाल बाबु सिंह ने उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा की स्वामी विवेकानंद युवाओ के प्रेरणास्रोत थे।

उन्होंने युवाओ से विवेकानंद के बताये हुए मार्गो पर चलने की बात कही।सद्भावना युवा  क्लब के सदस्यों  के द्वारा मिस परफेक्ट बिहार २०१७  के चयनित बरखा रानी,अंतर्राष्ट्रीय रग्बी फूटबोल  खिलाडी  स्वेता  शाही  के सम्मानित किया गया।कार्यकर्म में समाजसेवी  आशुतोष  कुमार मानव ,टीम अन्ना हजारे  के संयोजक  संजय सिसोदिया  ने युबाओ को समाज निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
मौके पर गायक गोपाल मौर्य,उमाशंकर प्रसाद,दीपक कुमार अजय कुमार,विलाश  कुमार सहित सैकड़ो  की संख्या में लोग मौजूद थे।

Saturday, 6 January 2018

नालंदा👉राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 11 जनवरी को राजगीर आएंगे।

नालंदा से  एके सविता की  रिपोर्ट।

नालंदा।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 11 जनवरी को राजगीर आएंगे।नालंदा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सेमिनार धमाधम परंपरा का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सुनैना सिंह ने दी है । इस समारोह में देश और दुनिया के नामचीन विद्वान  शामिल होंगे ।उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह में  राज्यपाल सत्यपाल मलिक,  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, श्रीलंका के विदेश मंत्री तिलक मारापाना, थाईलैंड के संस्कृति मंत्री रोजपोज चनारत, विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्वी) प्रीति शरण शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सेमिनार का आयोजन इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल राजगीर में किया जाएगा इस सेमिनार में दुनिया के कई देशों के नामचीन स्कॉलर शामिल होंगे। सेमिनार की तैयारी जोरतोर से की जा रही है।

Thursday, 21 December 2017

नालंदा👉भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने पँहुची जांच टीम।

नालंदा से एके सविता की रिपोर्ट।

👉सुशासन बाबू नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में सरकार और प्रशासन दोनों बौने नजर आ रहा है।
यह मामला निगरानी विभाग बिहार पटना बनाम हिलसा अनुमंडल क्षेत्र प्रखंड स्तरीय सीओ,बीडीओ समेत समस्त भ्रष्ट कर्मचारीयों की खिलाफ।

👉 पीड़िता रिंकू देवी की प्रार्थमिक शिकायत पर निगरानी विभाग ने अस्थल और व्यक्ति की पहचान की उसके बाद एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया और कमेटी के सदस्यों के साथ संबंधित पदाधिकारी के निर्देशन में अंचल कार्यालय हिलसा से सुबोध कुमार अंचलाधिकारी को रंगे हाथों ₹20000 अवैध रूप से रिंकू देवी से लेते गिरफ्तार किया।

👉प्रभावित सुबोध कुमार सीओ हिलसा नालंदा की निगरानी विभाग पटना द्वारा रंगेहाथ की गई गिरफ्तारी से बौखला कर भ्रष्ट अधिकारी एवं कर्मी चट्टानी एकता का परिचय देते हुए सरकारी काम में बाधा डालने अपने कार्यालय से बिना सूचना के अनुपस्थित हो जाने जिलाधिकारी नालंदा  के कार्यालय में आम नागरिक की तरह व्यवधान उत्पन्न करने इसके पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी सृष्टि राज के कार्यालय में गिरफ्तारी का विरोध का पत्र देने का दुस्साहस करने और उल्टे आंदोलन करने की धमकी देने ।

इस तरह की घटना से निगरानी विभाग पटना नालंदा जिला में कार्रवाई करने का साहस नहीं करेगा या भय के साए में सहमे हुये कार्रवाई करेगा।
इस संबंध में सरकार को और प्रशासन को कड़ी कार्रवाई तुरंत करनी चाहिए अन्यथा भ्रष्टाचारियों का मनोबल इस जिला में इस कदर बढ़ गया है कि कोई आवेदन शिकायत करने वाला इस जिला में नहीं मिलेगा स्थिति अराजक हो जाएगी विधि व्यवस्था भंग हो जाएगी मारकाट शुरु हो जाएगा और सरकार और प्रशासन पर से विश्वास उठ जाएगा इस मामले में जो भी दोषी हो भौतिक जांच कराकर दंडित करने का काम ससमय किया जाए

Tuesday, 5 December 2017

नालंदा👉पुण्यतिथि पर याद की गयी मालती देवी।

नालंदा से  एके सविता की रिपोर्ट।

नालंदा।बिहारशरीफ के भरवोपर  नौवाटोली  निवासी दुखी ठाकुर की धर्मपत्नी  मालती देवी की पुण्यतिथि सोमबार को सब परिवार के द्वारा नम आँखों से याद की !ज्ञात  हो की 4,दिसंबर  2016 को मालती देवी की मृत्यु  हो गयी थी !बताते चले की दुखी ठाकुर की जमीन पर दबंग लोगो के द्वारा हड़पने के नियत से उक्त जमीं पर धारा 144,टायटिल सूट टी एस 6/96 ,टायटिल अपील टी ए 18/13,,का मुकदमा कर दिया गया ,उक्त सारे मुकदमा का फैसला दुखी ठाकुर के पक्ष में हुआ !जब दुखी ठाकुर अपने जमीं पर मकान बनाने लगे तो 16 नवंबर 2016 को भूषण ठाकुर पे .परमेश्वर  ठाकुर ,सुजीत ठाकुर पे .किशोरी ठाकुर,रोहित ठाकुर पे .प्रभुचंद ठाकुर ,रवि ठाकुर पे .नरेश ठाकुर ,सुमा देवी,पति कृष्णा ठाकुर ,प्रमिला  देवी पति प्रभुचंद ठाकुर एवं असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर  मारपीट की गयी मारपीट में मालती देवी की मौत हो गयी ,हत्या का मुकदमा लेहरी थाना के कांड संख्या  -355/2016  में दर्ज है ।
न्यायालय  द्वारा सभी अभियुक्त के जमानत याचिका  ख़ारिज  कर दी गयी है लेकिन आज तक कोई करवाई नहीं होने से अभियुक्तों का मनोबल  काफी बढ़ा हुआ है हर दिन गली  गलौज  ,मारपीट पर उतारू रहता  है।
मात्र 10 कदम पर दूर लेहरी थाना है लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी  ना होना  अपने आप पर सावलिया  निशान  पैदा होता है सुसाशन  की ढिंढोरा  पीटने  वाली सरकार को स्थानीय  प्रसाशन ठेंगा  दिखा  रही है सोचने वाली बात है की बिहार के मुख्यमंत्री  नितीश  कुमार के गृह जिले का ये हाल है तो पुरे बिहार की कानून  व्यवस्था  का हाल तो भगवान भरोषे है देखना है की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी कब होती है और दुखी ठाकुर को इंसाफ  कब मिलता  है।

Wednesday, 22 November 2017

नालंदा👉शौच से मुक्ति का अभियान हुआ गतिमान।

नालंदा से एके सविता की रिपोर्ट।
Posted by:-उप-सम्पादक प्रिंस दिलखुश।

नालंदा।जिले में खुले में शौच से मुक्ति का अभियान गति पकड़ने लगा है।  सुबह 4:30 बजे जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक अभिषेक कुमार   स्थानीय नचवार गॉव के बांध पर पहुंचे, जहां उन्होंने खुले में शौच से निवृत होकर लौट रहे ग्रामीणों से मिलकर पूछा कि क्यों नहीं बनवाते शौचालय ? उन्होंने ग्रामीणों से रु-ब-रु होते हुए कहा कि खुले में शौच करने से कई प्रकार की बीमारियां होती हैं, एवं हमारे स्वास्थ्य पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे घर के बच्चों के स्वास्थ्य पर भी कुप्रभाव पड़ता है।

  जीवीका एरिया कॉडिनेटे रजनीकांत सिंह और मोबाइल वाणी से संतोष जी आपलोग  ईमानदार हैं हम पंचायत वासियों को इस बात की बेहद खुशी हो रही है।जीविका प्रखण्ड पदाधिकारी अभिषेक कुमार कार्यशैली को करोड़ों सलाम पेश करते हैं।सनद रहे कि उन्होंने नचवार के वार्ड नंबर 2 के ग्रामीणों से मुखातिब होते हुए कहा कि घर में शौचालय नहीं रहने से खासकर महिलाओं पर इसका सबसे ज्यादा कुप्रभाव पड़ता है। महिलाओं का सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। हमारे घर की महिलाएं शौच के लिए बाहर जाएं, यह हमारे लिए शर्म की बात होनी चाहिए। यह बिल्कुल पारिवारिक प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ प्रश्न है।
उन्होंने कहा कि अब तो सरकार घर-घर में शौचालय बनाने के लिए ₹12000 की प्रोत्साहन राशि दे रही है। सिर्फ जरूरत है कि हमारे अंदर इच्छाशक्ति हो और एक संकल्प हो कि मेरे घर में एक शौचालय तो जरूर होगा। हमारे बच्चे, महिलाएं और मैं खुद शौच के लिए बाहर नहीं जाऊंगा और अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी खुले में शौच नहीं करने के लिए प्रेरित करूंगा। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा19 नवंबर  यानि आज को विश्व शौचालय दिवस है और हम सभी को इस दिन संकल्प के साथ कंधे पर कुदाल लेकर अपने-अपने घरों में एक-एक गड्ढा खोदना है जिसके घर में शौचालय नहीं है , निर्माण की दिशा में पहला कदम बढ़ाना है। जब हम एक बार इस संकल्प के साथ इस अभियान में कदम बढ़ाएंगे तो निश्चित रुप से हर व्यक्ति के घर में एक शौचालय जरूर होगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि शौचालय निर्माण के लिए यदि कोई व्यक्ति अथवा कर्मी राशि की मांग करता है, तो तत्काल उसकी लिखित शिकायत जिला प्रशासन को दें, तुरंत कार्रवाई होगी।

हो सकता जेल भेजा जाएगा।

BPM अभिषेक कुमार ने इस दौरान वार्ड नंबर 3 में बने कुछ शौचालयों का भी अवलोकन किया। स्थानीय ग्रामीण श्री विश्वनाथ राम,उपेंद्र पासवान, बैजू, शांति देवी एवं नीलम देवी  सहित कई लोगों ने BPM  को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। BPM ने बताया कि खुले में शौच से मुक्ति के इस अभियान में जीविका निगरानी समिति एवं स्वचताग्रही के स्वयं सेवक भी लगाए गए हैं, जो विभिन्न इलाकों में जीविका के AC BHSNI,CC ,Cm सभी स्टाफ को  सुबह-सुबह पहुंचेंगे एवं खुले में शौच न करने तथा अपने घरों में शौचालय का निर्माण कराने हेतु लोगों को प्रेरित करेंगे। यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। इस पर बी डी ओ , डी एम सब की नजर है।

Tuesday, 7 November 2017

नालंदा/बिहारशरीफ👉 साईं जागरण में उमड़ा भक्तों का सैलाब।

नालंदा से एके सविता की रिपोर्ट।
Posted by:-उप सम्पादक प्रिंस दिलखुश।

बिहारशरीफ।सोमवार को संध्या 6:00 बजे से देर रात तक श्री साईं मंदिर जलालपुर-सोहसराय के तृतीय वार्षिकोत्सव समारोह के अवसर पर पूरा बिहारशरीफ शहर श्री साईं रस में सराबोर हो गया। वही कोलकाता से आए जागरण व झाँकी के मशहूर कलाकार अपने 20 सदस्य टीम ने श्री साईं संगठन समिति जलालपुर-सोहसराय की ओर से भव्य जागरण का आयोजन किया।

समिति के अध्यक्ष विशुनदेव कुमार, सहयोगी साईं भक्त राकेश बिहारी शर्मा, समिति के सचिव कृष्णा प्रसाद, गोपाल सिन्हा, एसके बबलू और मंदिर पुजारी कवि पाण्डेय ने श्री साईं बाबा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर मंच का उद्घाटन फीता काटकर कार्यक्रम का शुरूआत किया।

कोलकत्ता से आये स्टार गायकों से सुसज्जित टीम द्वारा प्रस्तुत साईं जागरण कलाकारों ने गणेश वंदना प्रसूति करके शुभारंभ करने के साथ कई श्री साईं बाबा के गीत की प्रस्तुति की।

मुख्य प्रस्तुति में भजन गायक बादल ने शिर्डी वाले साईं बाबा आया है तेरे दर पर सवाली, साईनाथ तेरे हजारों हाथ, मेरे सर पर सदा तेरा हाथ रहे, साईं बाबा तू हमेशा मेरे साथ रहे, साईं चरण की धूल को माथे जो लगाओगे, चारों धाम का पुण्य शिरडी में कमाओगे आदि गीतों से समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया, साईं जागरण के मशहूर कलाकारों द्वारा भगवान की भव्य आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जिसे लोगों ने खूब सराहा और अपने बीच भगवान के स्वरूप को पाकर भक्तों ने गगनभेदी ओम सांईंराम के नारे लगाए। कलाकारों में बंगाल के पुष्पा बनर्जी, शिवानी, श्रवण कुमार, पिंटू कुमार ने विविध भगवान के स्वरूपों का मनोहारी मंचन के साथ भजनों की प्रस्तुति दी। जिस पर साईं भक्त युवक, युवती और बच्चे-बच्चियां तथा उत्साही दर्शक कलाकारों की प्रस्तुति पर झूमते व थिरकते दिखे।


कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष विशुनदेव कुमार, साईं भक्त राकेश बिहारी शर्मा, सचिव कृष्णा प्रसाद, समाजसेविका बबिता रानी, साईं भक्त सविता बिहारी, साईं भक्त शिवशंकर शर्मा, वर्षा रानी, अमर नाथ ठाकुर, धीरज कुमार, ककड़िया के व्यास अनुज कुमार, गोपाल सिन्हा, पंकज मालाकार, दीपक कुमार, गुड्डू कुमार, अंजू देवी, राहुल कुमार, कुमार सानु, चंदन कुमार, अशोक पंडित, सुजीत चौधरी, सन्नी पांडिया, विवेकानन्द, अजय कुमार आदि व्यवस्था में जुटे रहे और काफी संख्या में शहर के गणमान्य लोग भी  मौजूद रहे।