Sunday, 28 January 2018

नालंदा👉राज्यपाल पहुँचे राजगीर,जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तान ने किया स्वागत।



नालंदा से एके सविता की रिपोर्ट।
नालंदा👉 बिहार के  राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि राजगीर उन्हें बार-बार आने की इच्छा करती है। यह दुनिया का सबसे  शानदार जगह है। यहां के कण कण में शांति का अहसास होता है । यहां की प्राकृतिक छठ अद्भुत है। विश्व शांति स्तूप का दर्शन करने के बाद राज्यपाल ने राजगीर के रत्नागिरि पहाड़ी की चोटी पर रविवार को यह कहा।उन्होंने कहा कि  यहां अतीत की झलक मिलती है। यह विरासतों से भरा पूरा है। राजगीर केवल पर्यटन स्थल ही नहीं,तीर्थ स्थल भी है। यहाँ बौद्ध, जैन,हिंदू ,मुस्लिम तो तीर्थाटन के लिए आते ही हैं। सिख समुदाय के लोग भी बड़े पैमाने पर इस ऐतिहासिक स्थल का दर्शन करने आते हैं। यहां दुनिया के पर्यटक  बड़ी संख्या में पहुंच रहते हैं। यहां का टूरिज्म तेजी से बढ़ रहा है। एक प्रश्न के जवाब में,उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार के तत्कालीन  राज्यपाल रामनाथ कोविंद जी को राष्ट्रपति बनाकर बहुत अच्छा काम किया है। वे जिस पद पर हैं उन्हें उसी में  अभिरुचि है । वे तटस्थ भाव से अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहते हैं।

राज्यपाल सत्यपाल मलिक अपने पुत्र के साथ हेलीकॉप्टर से रविवार को रत्नागिरि पहाड़ी की चोटी पर पहुंचे । यहां पहुंचने पर डीएम डॉक्टर त्याग राजन एस एम और एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने  पुष्पगुच्छ देकर राज्यपाल का स्वागत किया। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल ने पुत्र के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में विश्व शांति स्तूप का दर्शन और परिक्रमा किया। उन्होंने पुत्र और पदाधिकारियों के साथ फोटो भी खिंचवाया। इस अवसर पर विश्व शांति स्तूप के प्रबंधक एवं जापानी बौद्ध भिक्षु टी ओकोनेगी  ने राज्यपाल को रत्नागिरि पहाड़ी की चोटी पर बने जापानी  बौद्ध  मंदिर का दर्शन कराया।  यहां राज्यपाल ने अपने  पुत्र, राजभवन  और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ जापानी चाय की चुस्की भी ली।

 राज्यपाल हेलीकॉप्टर से रत्नागिरी हिल से हॉकी ग्राउंड पहुंचे।  राजगीर परिसदन में भोजन और विश्राम के बाद उन्होंने राजगीर के ऐतिहासिक वेणुवन का भ्रमण किया। यह वही वेणुवन है जिसे मगध सम्राट बिंबिसार ने भगवान बुद्ध को उपहार स्वरूप निवास के लिए भेंट किया था। यह वेणुवन भगवान बुद्ध के प्रिय स्थलों में से सर्वोत्तम है ।

Friday, 12 January 2018

नालंदा👉सदभावना युवा क्लब के द्वारा धूमधाम से मनाया गया स्वामी विवेकानंद की जयंती।

नालंदा से एके सविता की रिपोर्ट।
नालंदा👉सदभावना युवा क्लब  के द्वारा धूमधाम से मनाया गया स्वामी  विवेकानंद  की जयंती।

नालंदा।जिले के  हरनौत  प्रखंड में शुक्रवार  को सद्भावना युवा क्लब के कार्यालय में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया स्वामी विवेकानंद  की जयंती समारोह।इस समारोह की अध्यक्षता प्रसिद्ध  पत्रकार सहक्लब के सम्मानित सदस्य दीपक  कुमार ने की।
मुख्य अतिथि नजारत उपसमाहर्ता सुरेन्द्र कुमार एवं सुचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी लाल बाबु सिंह ने उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा की स्वामी विवेकानंद युवाओ के प्रेरणास्रोत थे।

उन्होंने युवाओ से विवेकानंद के बताये हुए मार्गो पर चलने की बात कही।सद्भावना युवा  क्लब के सदस्यों  के द्वारा मिस परफेक्ट बिहार २०१७  के चयनित बरखा रानी,अंतर्राष्ट्रीय रग्बी फूटबोल  खिलाडी  स्वेता  शाही  के सम्मानित किया गया।कार्यकर्म में समाजसेवी  आशुतोष  कुमार मानव ,टीम अन्ना हजारे  के संयोजक  संजय सिसोदिया  ने युबाओ को समाज निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
मौके पर गायक गोपाल मौर्य,उमाशंकर प्रसाद,दीपक कुमार अजय कुमार,विलाश  कुमार सहित सैकड़ो  की संख्या में लोग मौजूद थे।

Saturday, 6 January 2018

नालंदा👉राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 11 जनवरी को राजगीर आएंगे।

नालंदा से  एके सविता की  रिपोर्ट।

नालंदा।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 11 जनवरी को राजगीर आएंगे।नालंदा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सेमिनार धमाधम परंपरा का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सुनैना सिंह ने दी है । इस समारोह में देश और दुनिया के नामचीन विद्वान  शामिल होंगे ।उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह में  राज्यपाल सत्यपाल मलिक,  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, श्रीलंका के विदेश मंत्री तिलक मारापाना, थाईलैंड के संस्कृति मंत्री रोजपोज चनारत, विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्वी) प्रीति शरण शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सेमिनार का आयोजन इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल राजगीर में किया जाएगा इस सेमिनार में दुनिया के कई देशों के नामचीन स्कॉलर शामिल होंगे। सेमिनार की तैयारी जोरतोर से की जा रही है।